नई दिल्लीः गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को हुए प्लेन क्रैश में अब तक 265 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इनमें से 241 मृतक विमान में सवार पैसेंजर्स और क्रू मेंबर्स थे। 5 मृतक उस मेडिकल हॉस्टल के हैं, जहां प्लेन क्रैश हुआ था। लंदन के लिए उड़ान भरने के पहले यह विमान सुबह 10.07 बजे AI 423 नंबर से दिल्ली से उड़ान भरकर सुबह 11.40 बजे अहमदाबाद पहुंचा था। इसी दौरान विमान में सवार एक यात्री आकाश वत्स ने विमान के अंदर का एक वीडियो बनाया था। उन्होंने एएनआई से बात करते हुए कहा कि दिल्ली से अहमदाबाद जाने के लिए जब विमान ने उड़ान भरी तो मुझे कोई समस्या नहीं दिखी। मुझे लगा कि विमान के बाहरी फ्लैप में कुछ असामान्य है। विशेषज्ञ इसे बेहतर तरीके से समझ पाएंगे। उड़ान भरने से पहले जब विमान जमीन पर था, तब एसी ठीक से काम नहीं कर रहे थे। क्रूजिंग ऊंचाई पर मैंने देखा कि फ्लैप का पिछला हिस्सा बार-बार ऊपर-नीचे हो रहा था।
Read More : ट्रंप ने फिर दोहराया भारत-पाक संघर्ष रोकने का दावा, कांग्रेस ने वीडियो शेयर कर उठाए सवाल
उन्होंने कहा कि हालांकि, कई विमानन विशेषज्ञों ने बताया है कि विमान को बेहतर गति देने के लिए एसी का बंद होना सामान्य बात है। मैंने इसके बारे में शिकायत करने की कोशिश की, लेकिन चालक दल जल्दी में था क्योंकि विमान उड़ान भरने के लिए लगभग तैयार था। एसी चालू होने के बाद भी उसके तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा था। यहां तक कि जब हम उड़ान के बाद शटल बस में चढ़े, तो कई अन्य यात्रियों ने कहा कि बस का एसी विमान के एसी से बेहतर काम कर रहा था।”
Read More : पूर्व सीएम भूपेश बघेल का केन्द्र और प्रदेश सरकार पर हमला, बोले- किसानों को किया जा रहा है हतोत्साहित
महिला पैसेंजर का दावा- फ्लाइट में पहले से थीं खामियां
रिपोर्ट्स के मुताबिक लंदन से अहमदाबाद आने वालीं सूरत की हिनाबेन कालरिया ने बताया कि विमान में कई तकनीकी खामियां थीं। उनके मुताबिक, उड़ान के दौरान एसी और सभी डिस्प्ले बंद थे। एयर होस्टेस ने इसे तकनीकी गड़बड़ी बताया। लैंडिंग के वक्त प्लेन से खड़खड़ाहट की आवाज भी आ रही थी, जिससे यात्री डर गए थे। हादसे के डेढ़ घंटे पहले ही हिनाबेन उसी विमान से सुरक्षित उतरी थीं।
Read More : लखमा की संपत्ति अटैच होते ही गरमाई राजनीति, कांग्रेस ने ईडी की कार्रवाई को बताया राजनीतिक साजिश
बता दें कि एअर इंडिया की बोइंग 787 ड्रीमलाइनर फ्लाइट AI-171 ने गुरुवार दोपहर 1:38 बजे अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरी थी। इसमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक समेत कुल 230 यात्री सवार थे। दो मिनट बाद ही फ्लाइट क्रैश हो गई। इनमें 103 पुरुष, 114 महिलाएं, 11 बच्चे और 2 नवजात थे। बाकी 12 क्रू मेंबर्स थे। मृतकों में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी शामिल हैं, जबकि सिर्फ एक यात्री की जान बची है।