रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। रणवीर सिंह की धुरंधर उनके करियर की सबसे ज्यादा ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है। sacnilk.com की मानें तो रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने पहले दिन 27 करोड़ की कमाई की है। वहीं, रणवीर सिंह की फिल्म का अबतक का कलेक्शन 35.72 करोड़ हो गया है। धुरंधर की शानदार ओपनिंग के बीच हम आपको बता रहे हैं रणवीर सिंह की टॉप 5 सबसे ज्यादा ओपनिंग कलेक्शन वाली फिल्मों के नाम।
पहले नंबर पर रणवीर सिंह की धुरंधर है। दूसरे नंबर पर रणवीर सिंह की फिल्म पद्मावत है। sacnilk.com की मानें तो रणवीर सिंह की पद्मावत का ओपनिंग डे कलेक्शन 24 करोड़ था। रणवीर सिंह की ये फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी।
लिस्ट में तीसरे नंबर पर रणवीर सिंह की फिल्म सिंबा है। सिंबा साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने पहले दिन पर 20.72 करोड़ की कमाई की थी। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ सारा अली खान नजर आई थीं।
लिस्ट में चौथे नंबर पर रणवीर सिंह की फिल्म गली बॉय है। फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने पहले दिन 19.40 करोड़ की कमाई की थी। आईएमडीबी की मानें तो गली बॉय ने कुल 76 अवॉर्ड्स जीते हैं। लिस्ट में 5वें नंबर पर साल 2014 में आई फिल्म गुंडे है। फिल्म ने पहले दिन 16.10 करोड़ की कमाई की थी।
