उत्तर प्रदेश में होली और होलिका दहन को लेकर 4 दिनों तक लगातार छुट्टी रहने वाली है। इस दौरान प्रदेश के सभी स्कूल-कॉलेज, बैंक और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार के कैलेंडर के अनुसार ये छुट्टी दी जा रही है।
कब से कब तक रहेगी छुट्टी?
राज्य सरकार के आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार इस साल लखनऊ, कानपुर और उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में होली और होलिका दहन के अवसर पर लगातार 4 दिन की छुट्टी रहेगी। इस दौरान सभी स्कूल, कॉलेज, बैंक और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। 13 मार्च 2025 (गुरुवार) को होलिका दहन और 14 मार्च 2025 (शुक्रवार) को होली की सरकारी छुट्टी रहेगी। इसके बाद 15 मार्च 2025 को शनिवार और 16 मार्च 2025 को रविवार का साप्ताहिक अवकाश रहेगा। हालांकि, 15 मार्च 2025 को शनिवार की छुट्टी इंडिविजुअल ऑर्गेनाइशन की पॉलिसी पर निर्भर करता है।
सभी स्कूल और दफ्तर रहेंगे बंद
इस दिन सभी स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। होली के एक दिन पहले होलिका दहन के दिन भी छुट्टी रहेगी। इस दौरान बैंक भी 4 दिनों तक लगातार बंद रहेंगे। बैंक में काम छुट्टी के बाद 17 मार्च 2025 यानी सोमवार से शुरू होंगे।
12 दिन बाद फिर 3 दिन की छुट्टी
इसके बाद इस मार्च महीने में 17 तारीख के बाद 3 दिन की लगतार छुट्टी रहेगी। 29 मार्च 2025 को शनिवार और 30 मार्च 2025 को रविवार का साप्ताहिक अवकाश तो रहेगा ही उसके बाद 31 मार्च 2025 (सोमवार) को ईद-उल-फितर की सरकारी छुट्टी रहेगी।