अमलेश्वर में चोरी की वारदातें बढ़ीं, किसान के खेत से मोटर पंप और कीमती केबल तार चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल

अमलेश्वर में चोरी की वारदातें बढ़ीं, किसान के खेत से मोटर पंप और कीमती केबल तार चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल

Amleshwar Theft News : अमलेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम पाहांदा (अ) में बीती रात चोरों ने एक किसान के खेत में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने सिंचाई के लिए लगे मोटर पंप और कीमती केबल तार चोरी कर लिए। घटना के बाद किसानों में भारी आक्रोश और चिंता व्याप्त है।

किसानों का कहना है कि लगातार हो रही इस तरह की चोरी से खेती पर गंभीर असर पड़ रहा है। सिंचाई के मुख्य साधन (मोटर पंप) न होने के कारण फसलों को समय पर पानी देना मुश्किल हो गया है, जिससे आर्थिक नुकसान के साथ-साथ खेती पर संकट मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने अमलेश्वर थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने अभी तक चोरों का पता नहीं लगाया है और मामले की जांच जारी है। घटना ने क्षेत्र में असुरक्षा और बढ़ती चोरी की वारदातों को लेकर लोगों की चिंता और नाराजगी बढ़ा दी है।

Read More : ओरल हेल्थ डे पर डॉ. नवाज ने चेताया, दांतों की सड़न और मसूड़ों की सूजन से शरीर में फैल सकता है संक्रमण


Related Articles