मुजफ्फरपुर। आज के दौर में लोग रिश्तों की अहमियत को नहीं समझ पा रहे हैं। अपने करीबियों के साथ ही इश्क लड़ा ले रहे हैं और घर से भागकर शादी तक कर ले रहे हैं। कभी सास-दमाद तो कभी भाई-बहन एक -दूसरे के साथ जीवन बिताने के लिए तैयार हो जा रहे हैं। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। इस बार सास-दमाद, ससुर-बहू नहीं, बल्कि एक महिला ने अपने चाचा ससुर के साथ घर से फरार हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच कई सालों से अफेयर चल रहा था। इस मामले में महिला के ससुर ने 4 लोगों को नामजद करते हुए थाने में शिकायत की। औराई पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र का है। यहां के रहने वाले व्यक्ति की शादी साल 2012 में सीतामढ़ी जिले में इस महिला से हुई थी। शादी के बाद में पति आजीविका के लिए मुंबई चला गया। वहां वह कढ़ाई का काम करता है। इस दौरान महिला की अपने चचेरे ससुर से जान पहचान बढ़ने लगी। दोनों कई मर्तबा एक-दूसरे से मिलते, जिसके चलते दोनों में प्रेम संबंध हो गया। इसके बाद दोनों ने 4 जून की रात भाग निकले। सुबह जब परिवार वालों को पता चला कि महिला घर पर नहीं है, तो उसकी खोजबीन शुरू की। काफी मशक्कत के बाद भी महिला का पता नहीं चल पाया। इस मामले में महिला के ससुर ने 4 लोगों को नामजद करते हुए थाने में शिकायत की। औराई पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई कर रही है।
Read More : Fraud Case: लोन की पूरी क़िस्त कंपनी करेगी जमा, ये झांसा देकर 140 लोगों से की करोड़ों की ठगी
बताया जा रहा है कि महिला के चाचा ससुर सुनील सहनी तीन ग्रुप लोन लिया था वह रकम भी उठाकर ले गई। बताया गया है कि आरोपी सुनील सहनी जिसकी पहले ही दो बार शादी चुकी है। पहली पत्नी की हत्या के आरोप में जेल भी जा चुका है। दूसरी पत्नी से तीन बच्चे है। महिला के पति ने अपनी पत्नी की खबर देने वाले को 20 हजार रुपये देने की घोषणा की है।