नई नवेली दुल्हन ने बॉयफ्रेंड के साथ लगाई फांसी, पति करता रहा ससुराल में इंतजार, चौंका देगा ये कांड

नई नवेली दुल्हन ने बॉयफ्रेंड के साथ लगाई फांसी, पति करता रहा ससुराल में इंतजार, चौंका देगा ये कांड

Ashoknagar Couple Suicide Case: मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नव विवाहिता ने अपने प्रेमी के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह सनसनीखेज मामला अशोकनगर के ईसागढ़ थाना क्षेत्र के आकलोन गांव से सामने आया है। गांव में युवक-युवती के शव एक साथ पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूलते मिले। प्रेमी जोड़े की आत्महत्या की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया। सबसे हैरान की बात यह है कि सुसाइड करने वाला युवक एक बेटी का पिता है, और उसकी 5 साल पहले शादी हो चुकी थी। वहीं युवती की कुछ दिन पहले ही पहले शादी हुई थी। वह शादी के बाद अपने मायके आई हुई थी।

फंदे से लटके मिले युवक-युवती के शव
दरअसल, आकलोन गांव में शनिवार की सुबह हर दिन की तरह चहल-पहल थी। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव के बाहर 25 साल रामकृष्ण पिता जगभान सिंह यादव को खेत में बबूल के पेड़ पर फांसी फंदे झूलते देखा। साथ ही गांव की प्रियंका बंजारा (21 साल) भी दुपट्टे के फंदे से लटकी हुई थी। युवक-युवती को एक साथ फांसी पर लटका देख पूरे गांव में सनसनी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।

शादी के बाद मायके पहुंची थी प्रियंका
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि अपने प्रेमी के साथ मौत को गले लगाई वाली प्रियंका बंजारा की शादी पांच जून को शाजापुर के कालापीपल में हुई थी, इस शादी में प्रेमी रामकृष्ण भी शामिल हुआ था, शादी के बाद वह पहली बार अपने मायके आई हुई थी, साथ ही घर में उसकी विदाई की तैयारी चल रही थी, वह अपने पति के पास जाने वाली थी, शुक्रवार को ससुराल पक्ष वाले उसे लेने गांव आने वाले थे। लेकिन उससे पहले ही युवती और उसके प्रेमी ने आत्महत्या कर ली।

शादीशुदा था रामकृष्ण, मायके में थी पत्नी
बताया जा रहा है। मृतका प्रियंका सुबह 4 बजे शौच जाने का कहकर अपने घर से निकली थी। रामकृष्ण यादव अपने घर के बाहर सोता था। इसके बाद दोनों मिले और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस मामले में हैरान करने वाली बात यह है कि नई नवेली दुल्हन के बॉयफ्रेंड रामकृष्ण की शादी 5 साल पहले हो चुकी थी, उसकी एक साल की बच्ची भी है। युवक की पत्नी कई महीनों से मायके में रह रही थी, जब पति की मौत की खबर मिली तो घर दौड़ी-दौड़ी घर पहुंची।

दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग
मृतक युवक रामकृष्ण के चाचा रविंद्र यादव का कहना है कि रामकृष्ण और प्रियंका के बीच दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। फिलहाल, युवक युवती की एक साथ आत्महत्या के बाद गांव में हड़कंप मचा हुआ है। दोनों के घर में मातम पसर गया है। वहीं प्रियंका की शादी की एक फोटो सामने आई है, जिसमें रामकृष्ण यादव शादी में मंच दिखाई दे रहा है। उसने प्रियंका की वरमाला के बाद मंच पर दूल्हा-दुल्हन के साथ फोटो खिंचवाई थी। अब यह फोटो चर्चा का विषय बनी हुई है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
मामले में ईसागढ़ थाना प्रभारी मीना रघुवंशी का कहना है कि दोनों ने एक ही खेत में एक ही पेड़ पर फंदा लगाया है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।


Related Articles