Risali Congress Meeting रिसाली। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्रमांक 6 रिसाली की कार्यकारिणी बैठक 7 मार्च 2026 को शाम 4 बजे ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी राजनीतिक गतिविधियों, संगठन विस्तार तथा बूथ स्तर तक कांग्रेस पार्टी को सशक्त बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विचार रखते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश पटेल ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों और निगम चुनाव को ध्यान में रखते हुए वार्ड और बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर कांग्रेस पार्टी की नीतियों और जनहितकारी कार्यों को लोगों तक पहुंचाएं और संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करें।
बैठक में ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष डोमार देशमुख, लोकुमल होतवानी और जोसेफ साबू, महामंत्री वीरेंद्र पाल, चंद्र कुमार साहू और वादिका साहू, मीडिया प्रभारी राजेश साहू, सह मीडिया प्रभारी दीपक टंडन, सचिव शिशिर साहू, उत्तम कुमार देशलहरे, जयंती महानंद, बबिता मानिकपुरी, प्रमोद चौधरी, वजीहुद्दीन सिद्धिक्की, विनय गजपाल, दुधे राम जंघेल और प्रियंका गौतम उपस्थित रहे। इसके साथ ही सह-सचिव राहिल खान, सीपी देशलहरे, माया रानी, दिनेश बेंजामिन, दीपक तिवारी, शबनम बेगम और गुलाब दास मानिकपुरी सहित अन्य कार्यकर्ता भी बैठक में शामिल हुए।

