भिलाई, वैभव चंद्राकर। भिलाई नगर में चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज भिलाई नगर का 45वां वार्षिक अधिवेशन एवं समाज के प्रेरणास्रोत चंदूलाल चंद्राकर की 105वीं जयंती समारोह रविवार 11 जनवरी को भव्य और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। सेक्टर-7 स्थित कुर्मी भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज की एकजुटता, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक विरासत का प्रभावशाली प्रदर्शन देखने को मिला।
कार्यक्रम की शुरुआत समाज के महापुरुष चंदूलाल चंद्राकर के योगदान को स्मरण करते हुए की गई। शाम 5 बजे से प्रारंभ हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन, महिलाएं, युवा और बच्चे शामिल हुए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुकेश चंद्राकर, अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई रहे, जबकि अध्यक्षता गजेंद्र चंद्राकर, अध्यक्ष चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज भिलाई नगर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदीप चंद्राकर, अध्यक्ष चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज दुर्ग राज उपस्थित रहे। प्रमुख वक्ता अश्वनी चंद्राकर, पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज छत्तीसगढ़ रहे। इस अवसर पर संतोष पाटनवार, शिव चंद्राकर, सरिता मुरारी चंद्राकर, छगन चंद्राकर एवं अजय चंद्राकर सहित समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी विशेष रूप से मौजूद रहे।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण गजेंद्र चंद्राकर ने दिया। संगठन का महासचिव प्रतिवेदन मोरध्वज चंद्राकर, कोष प्रतिवेदन मदन चंद्राकर तथा छात्र विकास कोष का प्रतिवेदन मनहरण चंद्राकर द्वारा प्रस्तुत किया गया। प्रतिवेदनों के माध्यम से शिक्षा, सामाजिक सहयोग और संगठनात्मक विकास की उपलब्धियों को रेखांकित किया गया।
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त सदस्यों, विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त सामाजिकजनों एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। समाज के बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।
व्यवसाय, संगठन, पत्रकारिता एवं कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए चंदूलाल चंद्राकर स्मृति सम्मान प्रदान किए गए। सम्मानित व्यक्तियों में कृष्णा चंद्राकर (व्यवसाय), केदार चंद्राकर (संगठन), डॉ. ताराचंद चंद्राकर (पत्रकारिता) एवं मनीषा चंद्राकर (कृषि) शामिल रहे।
कार्यक्रम का संचालन मोरध्वज चंद्राकर एवं राजेंद्र चंद्राकर ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष राजेंद्र चंद्राकर (छाती) द्वारा किया गया। आयोजन में समाज के पदाधिकारी, महिला एवं युवा संगठन के सदस्य तथा बड़ी संख्या में सामाजिकजन उपस्थित रहे।
Read More : बठेना में चोरी की बड़ी वारदात, नकदी और जेवरात के साथ CCTV का DVR भी ले गया चोर

