रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना की टीम ने सुनसान और आउटर क्षेत्रों में आकस्मिक चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध हथियार के साथ पकड़ा। जलविहार कॉलोनी के आउटर साइड चेकिंग के दौरान डी. गणेश राव (18 साल 11 माह), पुत्र डी. निरंजन राव, अपनी कमर में चाकू रखे हुए पाए गए।
थाना तेलीबांधा ने आरोपी के विरुद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया और न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने कहा कि इस तरह की चेकिंग से क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
Read More : 2047 के विकसित भारत में छत्तीसगढ़ की बिजली बनेगी सबसे बड़ी ताकत, रजत महोत्सव में बोले विधायक ललित चन्द्राकर

