रायपुर। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर “स्वदेशी संकल्प दौड़” का आयोजन प्रदेश के सभी संभागों में किया गया। इस क्रम में राजधानी रायपुर में सुभाष स्टेडियम से विवेकानंद सरोवर (बूढ़ा तालाब गार्डन) तक दौड़ आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं, विद्यार्थियों एवं स्कूली छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा, धरसीवा विधायक अनुज शर्मा, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर सहित कई जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को स्मरण करते हुए युवाओं से राष्ट्र निर्माण, आत्मनिर्भरता और स्वदेशी भावना को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
“स्वदेशी संकल्प दौड़” के माध्यम से युवाओं में भारतीय संस्कृति, अध्यात्म, देशभक्ति और आत्मगौरव की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया। दौड़ में भाग लेने वाले युवाओं ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को आत्मसात करने और समाज व राष्ट्र के लिए सकारात्मक भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष अमन प्रताप, प्रदेश मंत्री विशाल पांडेय, जिला महामंत्री अमित मैशेरी, जिला मंत्री तुषार चोपड़ा सहित भाजयुमो के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
Read More : जनसंपर्क अधिकारियों के लिए दो दिवसीय कौशल संवर्धन कार्यशाला का शुभारंभ, आधुनिक तकनीक पर फोकस

