सूरजपुर पुलिस ने की अवैध कोयला चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 33 टन कोयला और वाहन बरामद, 7 सायकल भी जब्त

सूरजपुर पुलिस ने की अवैध कोयला चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 33 टन कोयला और वाहन बरामद, 7 सायकल भी जब्त

Surajpur Coal Theft Action सूरजपुर जिले में पुलिस ने गायत्री खदान से अवैध रूप से कोयला चोरी करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। खदान से चोरी के मामले को गंभीरता से लेते हुए डीआईजी और एसएसपी सूरजपुर, प्रशांत कुमार ठाकुर ने पुलिस टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके तहत बुधवार, 18 मार्च 2026 की सुबह एसडीओपी सूरजपुर, अभिषेक पैंकरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गायत्री खदान में अचानक दबिश दी।

जैसे ही पुलिस टीम ने खदान में प्रवेश किया, कोयला चोरी करने वाले लोग अंधेरे का फायदा उठाकर अपनी मोटर सायकल और सायकल छोड़कर फरार हो गए। मौके से पुलिस ने 450 बोरी कोयला, जो करीब 33 टन था, बरामद किया। इसके साथ ही 13 मोटर सायकल और 7 सायकल भी जब्त की गईं। यह चोरी का कोयला खदान प्रबंधन को सौंप दिया गया, जिसका मूल्य लगभग 2 लाख रुपये बताया जा रहा है।

पुलिस ने इस मामले में धारा 106 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की और लावारिश हालत में पाए गए वाहनों को जब्त किया। साथ ही इन वाहनों के स्वामियों की पहचान करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विश्रामपुर, प्रकाश राठौर, निरीक्षक नरेन्द्र सिंह, एसआई प्रदीप सिदार, कृपाल सिंह, एएसआई राकेश यादव सहित पुलिस के अन्य जवान सक्रिय रूप से शामिल रहे।

डीआईजी और एसएसपी सूरजपुर ने कड़े शब्दों में कहा है कि अवैध कोयला कारोबारियों और ग्रामीणों के गठजोड़े को तोड़ने के लिए यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इसके अलावा खदान प्रबंधन को बाउण्ड्रीवाल के अवैध निकास को शीघ्र बंद कराने और खदान के सुरक्षाकर्मियों के साथ सख्ती से गश्त कराने के निर्देश दिए गए हैं।


Related Articles