Surajpur News : शिक्षक पर छात्रा को ब्लैकमेल कर बार-बार शारीरिक शोषण का आरोप, पुलिस ने भेजा जेल

Surajpur News : शिक्षक पर छात्रा को ब्लैकमेल कर बार-बार शारीरिक शोषण का आरोप, पुलिस ने भेजा जेल

Chhattisgarh Surajpur News: सूरजपुर। जिले के भटगांव थाना क्षेत्र में 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत के अनुसार, आरोपी शिक्षक ने छात्रा का कथित तौर पर आपत्तिजनक वीडियो बनाया और उसे वायरल करने की धमकी देकर लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि शिक्षक ने छात्रा के साथ जबरन दुष्कर्म किया और कथित आपत्तिजनक वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल करता रहा। शिकायत के अनुसार, आरोपी करीब एक साल से छात्रा को धमकाकर उसका शोषण कर रहा था। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू की।

पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस घटना से जुड़े अन्य तथ्यों और साक्ष्यों को जुटा रही है तथा मामले की जांच जारी है।

घटना के सामने आने के बाद स्कूलों में नाबालिग विद्यार्थियों की सुरक्षा और शिक्षकों की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Related Articles