रायपुर में गंदगी पर सख्त कार्रवाई: मिठाई कारखाने पर 10 हजार रुपये का जुर्माना, नियमों को सख्ती से पालन करने के दिए निर्देश

रायपुर में गंदगी पर सख्त कार्रवाई: मिठाई कारखाने पर 10 हजार रुपये का जुर्माना, नियमों को सख्ती से पालन करने के दिए निर्देश

CG Raipur News: रायपुर। शहर में स्वच्छता को लेकर नगर पालिक निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए जोन 2 क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर जनशिकायत के आधार पर टीम ने रमण मंदिर वार्ड क्रमांक 14 स्थित एक मिठाई कारखाने का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कारखाने में भारी गंदगी पाई गई, जिससे शिकायत सही साबित हुई। इसके बाद जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय के मार्गदर्शन में जोन स्वास्थ्य अधिकारी रवि लावनिया ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संचालक लोकेश खत्री पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

अधिकारियों ने कारखाना संचालक को भविष्य में स्वच्छता नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी गई कि दोबारा लापरवाही मिलने पर और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि जनशिकायतों पर त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी और शहर में स्वच्छता मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।


Related Articles