सौम्या चौरसिया ने इनकम से ज्यादा कमाए 50 करोड़, EOW के इतिहास में सबसे बड़ी कमाई का केस, 8 हजार पन्नों की चार्जशीट पेश

सौम्या चौरसिया ने इनकम से ज्यादा कमाए 50 करोड़, EOW के इतिहास में सबसे बड़ी कमाई का केस, 8 हजार पन्नों की चार्जशीट पेश

Soumya Chaurasia Income Case: पूर्व मुख्यमंत्री की उपसचिव रही सौम्या चौरसिया ने अपने 17 साल के करियर में 50 करोड़ की अवैध कमाई की है। इनकम से ज्यादा संपत्ति के मामले में EOW ने रायपुर की स्पेशल कोर्ट में 8 हजार पन्नों की चार्जशीट पेश की। EOW के इतिहास में ये अब तक सबसे बड़ी अवैध कमाई वाला केस है।

वैध आय 2.5 करोड़ से 1872.86% ज्यादा काली कमाई

चार्जशीट के मुताबिक सौम्या की 50 करोड़ की संपत्ति उनकी कुल वैध आय 2.5 करोड़ से 1872.86 प्रतिशत ज्यादा है। उन्होंने 45 बेनामी अचल संपत्तियों में भी इन्वेस्टमेंट किया है। सौम्या ने सबसे ज्यादा इन्वेस्टमेंट 2019 से 2022 के बीच किया था। EOW ने सौम्या के मामले को इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा डिस्प्रपोस्रनेट एसेट केस बताया है।

सौम्या ने परिवार के कई सदस्यों के नाम पर खरीदी संपत्ति

EOW की 8 हजार पन्नों की चार्जशीट में बताया गया कि सौम्या ने पद पर रहते हुए 49 करोड़ 69 लाख 48 हजार रुपये से ज्यादा की अवैध कमाई की। उन्होंने परिवार के अपने कई सदस्यों के नाम पर प्रॉपर्टी खरीदीं।

वैध इनकम सिर्फ 2 करोड़ 51 लाख रुपये

EOW ने बताया कि सौम्या चौरसिया ने अपने 17 साल की सर्विस से सही तरीके से सिर्फ 2 करोड़ 51 लाख रुपये ही कमाए हैं। यानी 1872.86 प्रतिशत कमाई अवैध है। ये ब्यूरो के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा आय से अधिक संपत्ति का मामला है।

Read More : जशपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बस से टक्कर के बाद हाइवा पुल से नीचे गिरी, चालक की मौके पर मौत, क्लीनर गंभीर

बिलासपुर में हुई थी सौम्या की पहली पोस्टिंग

डिप्टी कलेक्टर के तौर पर सौम्या चौरसिया की पहली पोस्टिंग बिलासपुर में हुई थी। इससे पहले 2005 में वो लेखाधिकारी के तौर पर काम कर रही थीं। 2019 में सौम्या को सीएम कार्यालय में उप सचिव की पोस्ट मिली।

मनी लॉन्ड्रिंग केस में हुई थी सौम्या की गिरफ्तारी

ED ने 2 दिसंबर 2022 को सौम्या चौरसिया को कोयला घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग केस में अरेस्ट किया था। अभी सौम्या जमानत पर बाहर हैं। सौम्या ने कथित कोयला घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग घोटाले की राशि से चल-अचल संपत्तियां खरीदी थीं। कई संपत्ति बेनामी भी पाई गई थीं।


Related Articles