Singer Zubeen Death: बॉलीवुड फेमस सिंगर ज़ुबीन की हुई मौत, स्कूबा डाइविंग करते हुए गई जान

Singer Zubeen Death: बॉलीवुड फेमस सिंगर ज़ुबीन की हुई मौत, स्कूबा डाइविंग करते हुए गई जान

Singer Zubeen Death: बॉलीवुड के शानदार गाने देने वाले प्रसिद्ध असमिया गायक ज़ुबीन गर्ग का सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान एक दुखद दुर्घटना में निधन हो गया है। खबरों के अनुसार, सिंगापुर पुलिस ने उन्हें समुद्र से निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया था,मगर चिकित्सा देखभाल के बावजूद, डॉक्टर ज़ुबीन को नहीं बचा सके।

ज़ुबीन गर्ग: असम की आवाज़ और पूरे भारत के चहेते गायक

ज़ुबीन गर्ग को अक्सर “असम की आवाज़” कहा जाता था। उन्होंने फिल्म ‘गैंगस्टर’ के सुपरहिट गाने ‘या अली’ से पूरे देश में अपनी पहचान बनाई। यह गाना चार्टबस्टर बन गया था। इसके बाद उन्होंने ‘दिल तू ही बता’ (कृष 3) और ‘जाने क्या चाहे मन’ (प्यार के साइड इफेक्ट्स) जैसे हिट गाने दिए। हिंदी के अलावा, उन्होंने असमिया, बंगाली, नेपाली और कई अन्य भाषाओं में भी गाने गाए। उनकी आवाज़ की खासियत यही थी कि वह हर भाषा और हर दिल तक सीधे पहुँच जाती थी। यही वजह है कि पूरे देश और पड़ोसी देशों में भी उनके चाहने वाले करोड़ों की संख्या में हैं।

CM हेमंत बिस्वा शर्मा ने जुबीन की मौत पर जताया दुख

असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा किआज असम ने अपने सबसे प्रिय सपूतों में से एक को खो दिया। ज़ुबीन असम के लिए क्या मायने रखते थे, यह बताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। वह बहुत जल्दी चले गए, यह जाने की उम्र नहीं थी। ज़ुबीन की आवाज़ में लोगों को ऊर्जा देने की बेजोड़ क्षमता थी और उनका संगीत सीधे हमारे मन और आत्मा से जुड़ता था। उन्होंने एक ऐसा शून्य छोड़ा है जो कभी नहीं भरेगा। हमारी आने वाली पीढ़ियाँ उन्हें असम की संस्कृति के एक पुरोधा के रूप में याद रखेंगी, और उनकी रचनाएँ आने वाले दिनों और वर्षों में कई और प्रतिभाशाली कलाकारों को प्रेरित करेंगी। उनके संगीत के अलावा, लोगों के साथ उनका जुड़ाव और उनकी मदद करने का उनका जुनून हमेशा याद रखा जाएगा। मैं उनके साथ अपनी सभी बातचीत को हमेशा संजो कर रखूँगा। वह जादुई आवाज़ हमेशा के लिए खामोश हो गई है। ज़ुबीन के निधन पर मैं अपने साथी नागरिकों के साथ शोक व्यक्त करता हूँ। ज़ुबीन, शांति से आराम करो! आप हमेशा असम के पसंदीदा रॉकस्टार रहेंगे।

कैसे हुई ज़ुबीन गर्ग की मौत

नॉर्थ ईस्ट न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, गायक ज़ुबीन गर्ग सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग कर रहे थे। इसी दौरान वे अचानक समुद्र में गिर गए। तुरंत उन्हें बाहर निकाला गया और अस्पताल के आईसीयू (ICU) में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। ज़ुबीन गर्ग को उसी दिन नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल में परफॉर्म करना था, लेकिन उससे पहले ही ये दुखद हादसा हो गया।

ज़ुबीन गर्ग कौन थे

ज़ुबीन गर्ग का जन्म 1972 में मेघालय में हुआ था। उनका असली नाम ज़ुबीन बोरठाकुर था। उन्होंने 90 के दशक में अपने उपनाम की जगह अपना गोत्र “गर्ग” अपनाकर इसे स्टेज नेम बना लिया। 2006 में उन्होंने फिल्म ‘गैंगस्टर’ का मशहूर गाना ‘या अली’ गाया, जिसने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। इस गाने की सफलता के बाद उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों के लिए गाने गाए, जैसे ‘सुबह सुबह’ और ‘क्या राज है’। ज़ुबीन ने सिर्फ हिंदी ही नहीं, बल्कि असमिया, बंगाली और कई अन्य भाषाओं में भी गाया। बताया जाता है कि उन्होंने 40 से ज्यादा भाषाओं और बोलियों में गीत रिकॉर्ड किए। लंबे समय तक वे असम के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले गायक माने जाते रहे।


Related Articles