मध्यप्रदेश। भोपाल लव जिहाद कांड के मुख्य आरोपी फरहान ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की है। जानकारी के अनुसार फरहान पेशाब करने के बहाने भागना चाहता था। इसी दौरान पुलिस ने उसका शॉर्ट एनकाउंटर कर दिया।
फरहान, कॉलेज छात्राओं से दुश्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में मुख्य आरोपी है। बताया जा रहा है कि, पुलिस आरोपी को लेकर एक अन्य आरोपी की तस्दीक के लिए ले जा रही थी। मेडिकल के दौरान आरोपी ने असिस्टेंट सबइंस्पेक्टर पर जानलेवा हमला कर दिया। फरहान ने पोस्टल छीनने की कोशिश की इसी दौरान उसके पैर में गोली लग गई।
पुलिस आरोपी को इलाज के लिए हमीदिया अपस्ताल लेकर पहुंची। अस्पताल में आरोपी को भर्ती किया गया है जहां उसका ईलाज जारी है। इधर पुलिस आरोपी फरहान पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर रही है।
शॉर्ट एनकाउंटर रात 11 से 12 बजे के बीच हुआ। अशोक गार्डन पुलिस आरोपी फरहान को लेकर एक अन्य आरोपी की तस्दीक के लिए जा रही थी। थाना प्रभारी के अनुसार, फरहान ने उन्हें बताया था कि आरोपी अबरार सीहोर में छिपा है। इसके बाद पांच पुलिसकर्मियों की टीम उसे लेकर तस्दीक के लिए रवाना हुई।
रास्ते में फरहान ने पेशाब के लिए गाड़ी रोकने को कहा। उसके साथ पुलिस ASI भी गाड़ी से उतरे। मौके का फायदा उठाकर फरहान ने ASI की सर्विस रिवॉल्वर छीनने का प्रयास किया और गोली उसके ही पैर में लग गई।
इस शॉर्ट एनकाउंटर के बाद भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने एक पोस्टर जारी करते हुए लिखा कि, ‘एक जिहादी का शॉर्ट एनकाउंटर।’
बीते दिनों भोपाल में सीरियल लव जिहाद के केस सामने आए थे। राजधानी भोपाल में गिरोह बनाकर कुछ मुस्लिम युवकों ने हिन्दू लड़कियों के साथ रेप और ब्लैकमेलिंग की घटना को अंजाम दिया था। पीड़िताओं में दो सगी बहने भी शामिल है। एक निजी कॉलेज की लड़कियों को टारगेट करने की बात भी सामने आई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। अब तक करीब पांच पीड़िताएं सामने आई है। मुख्य आरोपी फरहान समेत कई आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।