Chandra Grahan 2025: होली पर चंद्रग्रहण का साया, क्या भारत पर रहेगा ग्रहण का प्रभाव? जानें हर वो बातें जो आपके लिए है जरूरी

Chandra Grahan 2025: होली पर चंद्रग्रहण का साया, क्या भारत पर रहेगा ग्रहण का प्रभाव? जानें हर वो बातें जो आपके लिए है जरूरी

इस महीने होली के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। 14 मार्च को आसमान में लाल रंग का चांद दिखाई देगा, जिसे ब्लड मून भी कहा जाता है। ज्योतिषाचार्य अशोक पांडेय के अनुसार, यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जो लगभग तीन साल बाद हो रहा है। इसके पहले ऐसा 2022 में हुआ था, जब आसमान में लाल रंग की छाया में चंद्रमा का अनोखा दीदार करने को मिला था। यह उस खगोलीय घटना के चलते होता है, जब पूर्णिमा का चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य एक सीध में होते हैं। इस दौरान चंद्रमा रंग बदलते हुए पृथ्वी की छाया में चला जाता है। इसे ब्लड मून कहा जाता है।

क्या भारत पर रहेगा ग्रहण का प्रभाव?
इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च के दिन सुबह 9 बजकर 29 मिनट से दोपहर 3 बजकर 29 मिनट तक रहने वाला है। साल का पहला चंद्र ग्रहण सुबह के दौरान भारत में लगेगा। इस कारण से यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा और न ही ग्रहण का सूतक काल मान्य होगा।

कहां-कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण:
इस साल 2025 में साल का पहला चंद्र ग्रहण उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, यूरोप, आर्कटिक महासागर, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, अटलांटिक पूर्वी एशिया और तथा अंटार्कटिका में स्पष्ट रूप से दिखाई देगा।

चंद्र ग्रहण के दौरान क्या न करें?
सूतक काल में वृद्ध और बीमार लोगों को छोड़ कर भोजन आदि करने से बचें। ग्रहण काल के दौरान गर्भवती महिलाओं को फल, सब्जी आदि काटने एवं नुकीली वस्तु के प्रयोग से बचना चाहिए। ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ या भगवान को स्पर्श करने से बचें।


Related Articles