CG Raipur News: रायपुर। विनायक सिटी में महिलाओं के लिए आयोजित सावन उत्सव 2026 का भव्य आयोजन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में विनायक सिटी की महिलाओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता की और विभिन्न मनोरंजक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आनंद लिया।
कार्यक्रम का आयोजन विनायक सिटी प्रबंधन समिति की अध्यक्ष प्रियंका ठाकुर के नेतृत्व में किया गया। आयोजन को सफल बनाने में प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों के साथ-साथ राधा झा, नीतू पांडे, रीना पटनायक, समता भटनागर, अमृता सिंह और तरुणा डोंगरे का विशेष सहयोग रहा।
मनोरंजक खेलों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
सावन उत्सव के दौरान विभिन्न मनोरंजक खेलों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया। महिलाओं ने सोलो डांस, ग्रुप डांस, सिंगिंग, जोक्स, मिमिक्री सहित कई प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रोफेशनल एंकर द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया, जिससे पूरे आयोजन में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।
तीन सावन क्वीन का हुआ चयन
इस वर्ष कार्यक्रम का विशेष आकर्षण तीनों ब्लॉकों से एक-एक सावन क्वीन का चयन रहा। उपस्थित महिलाओं के बीच लकी ड्रॉ के माध्यम से सावन क्वीन का चयन किया गया।
- A Block – प्रियंका ठाकुर
- B Block – डिंपल साहू
- L Block – प्रगति टेम्भरे
लकी ड्रॉ के जरिए सावन क्वीन के चयन को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
आयोजन समिति ने जताया आभार
कार्यक्रम के अंत में प्रबंधन समिति की अध्यक्ष प्रियंका ठाकुर ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी समिति सदस्यों, सहयोगी महिलाओं, प्रतिभागियों और विनायक सिटी के सभी निवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन आपसी मेल-जोल, सौहार्द और सामुदायिक भावना को मजबूत करने का माध्यम हैं।
सावन उत्सव के दौरान पूरे विनायक सिटी में उत्सव, उमंग और उल्लास का माहौल बना रहा। कार्यक्रम ने सभी प्रतिभागियों और निवासियों के लिए यादगार पलों के साथ सुखद अनुभवों की सुंदर स्मृतियां छोड़ीं।

