Sawan Utsav: भाटापारा में भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया भव्य सावन उत्सव, प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने दिखाया हुनर

Sawan Utsav: भाटापारा में भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया भव्य सावन उत्सव, प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने दिखाया हुनर

Sawan Utsav in Bhatapara: बलौदाबाजार-भाटापारा। सावन की रिमझिम फुहारों के बीच प्रकृति के नव सौंदर्य, नवजीवन और नव उत्साह का उत्सव मनाते हुए भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा भाटापारा के अग्रवाल फार्म हाउस में भव्य सावन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और नृत्य, संगीत सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से सावन की उमंग और भक्ति भाव को जीवंत किया।

प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा विभा अवस्थी के निर्देशन एवं जिला प्रभारी महिला मोर्चा तथा प्रदेश कार्यालय मंत्री मिली बनर्जी के मार्गदर्शन में, बलौदाबाजार महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता वर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में जिलेभर से महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुईं।

सावन उत्सव के दौरान मेहंदी लगाओ, सोलह श्रृंगार, नृत्य और भक्ति संगीत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सजकर अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। गीत-संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से कार्यक्रम स्थल सावन के उल्लास और भक्ति के रंग में रंग गया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को सावन उत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन भारतीय संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

सावन उत्सव में प्रदेश से लेकर जिला, मंडल और बूथ स्तर तक की महिला मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। महिलाओं की आत्मीय और सौहार्दपूर्ण उपस्थिति ने पूरे आयोजन को उत्साह, उमंग और आनंद से भर दिया।

कार्यक्रम में महिलाओं ने सावन के पारंपरिक उत्सव को आधुनिक उत्साह के साथ मनाते हुए नारी शक्ति, संस्कृति और भक्ति का सुंदर संगम प्रस्तुत किया। इस दौरान सहभागी सभी महिला कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को सावन पर्व की शुभकामनाएं दीं।

महिला मोर्चा की ओर से आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाली सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया। आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ संगठनात्मक और सामाजिक रूप से एक-दूसरे से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं।


Related Articles