Sawan Somvar 2025 : सावन का पहला सोमवार लेकर आया सौभाग्य, इन राशि वालों को मिलेगा आर्थिक लाभ, घर में आएगी समृद्धि

Sawan Somvar 2025 : सावन का पहला सोमवार लेकर आया सौभाग्य, इन राशि वालों को मिलेगा आर्थिक लाभ, घर में आएगी समृद्धि

शिव उपासना का पावन महीना सावन शुरू हो चुका है। बड़ी संख्या में शिवभक्त अब शिव मंदिरों पर पहुंच रहे हैं। मनोकामना लेकर कई शिवभक्त पैदल कावड़ यात्रा कर रहे हैं। 14 जुलाई को सावन माह का पहला सोमवार है। सावन सोमवार के दिन देवों के देव महादेव की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। इधर सावन के महीने में कई ग्रहों की चाल में बदलाव होने जा रहा है। शुक्र स्वराशि वृषभ में मालव्य राजयोग बना रहे हैं। इसके बाद मिथुन राशि में प्रवेश कर गुरु के साथ युति करेंगे। पंचांग अनुसार, 26 जुलाई को मिथुन राशि में शुक्र-गुरु की युति से गजलक्ष्मी राजयोग बनेगा। वहीं, 16 जुलाई से सूर्य व बुध कर्क राशि में बुधादित्य राजयोग बनाएंगे। इन योगों के निर्माण से कुछ राशियों को किस्मत चमकने वाली है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर कौन-कौन सी राशि को इसका फायदा मिलने वाला है-

मिथुन राशि: सावन में सूर्य, बुध, शुक्र, गुरु, मंगल, चंद्र की चाल से राजयोग का निर्माण मिथुन राशि के लोगों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। सरकारी नौकरी करने वालों को शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार की स्थिति दुरुस्त रहने वाली है। आर्थिक स्थिति में पहले के मुकाबले सुधार नजर आ सकता है। पूजा-पाठ में मन लगाए रखना बेहतर रहेगा।

सिंह राशि: सावन में सूर्य, बुध, शुक्र, गुरु, मंगल, चंद्र की चाल से राजयोग का निर्माण सिंह राशि के कुछ लोगों को लाभ दे सकता है। व्यापारियों के लिए यह समय अच्छा माना जा रहा है। धन का आगमन होगा। कुछ जातक कर्ज से मुक्ति पा सकते हैं। फैमिली के साथ घूमने का प्लान भी बना सकते हैं। यह समय निवेश के तौर पर भी शुभ माना जा रहा है।

धनु राशि: धनु राशि वालों के लिए सावन में सूर्य, बुध, शुक्र, गुरु, मंगल, चंद्र की चाल से राजयोग का निर्माण फायदेमंद माना जा रहा है। ग्रहों के शुभ प्रभाव से व्यापारियों को मुनाफा मिलने की संभावना है। जीवन में आ रही तकलीफें धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी। परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। खुद को तनाव मुक्त और खुश रखने के लिए प्रकृति में समय बिताएं। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।


Related Articles