पाटन। भारतीय जनता पार्टी के सैनिक प्रकोष्ठ के नव-नियुक्त जिला संयोजक संदीप बन्छोर ने पदभार ग्रहण करने के बाद दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय पहुंचकर जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक एवं जिला महामंत्री दिलीप साहू से सौजन्य भेंट की और उनका आभार व्यक्त किया।
इस दौरान प्रदेश सह संयोजक पवन निषाद, प्रदेश मीडिया प्रभारी देवेंद्र डडसेना, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश सिन्हा, जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष तेखन सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार और राजेश राजपूत सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
संदीप बन्छोर ने कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाते हुए सैनिक प्रकोष्ठ को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने पूर्व सैनिकों, सेवारत सैनिकों और उनके परिजनों के कल्याण एवं सम्मान के लिए लगातार कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।
जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक और जिला महामंत्री दिलीप साहू ने संदीप बन्छोर को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया।

