Saif Ali Khan Attacked: सैफ अली खान पर हमला मामले में नया खुलासा, अब यहां से एक महिला को किया गया गिरफ्तार, जानिए आरोपी से क्या है कनेक्शन?

Saif Ali Khan Attacked: सैफ अली खान पर हमला मामले में नया खुलासा, अब यहां से एक महिला को किया गया गिरफ्तार, जानिए आरोपी से क्या है कनेक्शन?

मुंबईः पुलिस ने बंगाल के नदिया जिले में तलाशी अभियान चलाया और अभिनेता सैफ अली खान पर हमला मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया। पुलिस जांच में पता चला है कि हमले के लिए मुंबई में पूर्व में गिरफ्तार किए गए बांग्लादेशी नागरिक द्वारा इस्तेमाल किया गया सिम महिला के नाम पर पंजीकृत था। दरअसल, मुंबई पुलिस की दो सदस्यीय टीम रविवार को बंगाल पहुंची और सैफ अली पर हमला मामले में जिले के चापड़ा से एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला का नाम खुखुमोनी जहांगीर शेख है और वह गिरफ्तार बांग्लादेशी शरीफुल फकीर की परिचित है।

Read More : CG Nikay Chunav 2025: महिला आरक्षित सीट पर पुरुष प्रत्याशी, कांग्रेस की इस चूक पर गरमाई सियासत, वित्त मंत्री चौधरी ने दी भूपेश बघेल को ये सलाह

आरोपी का महिला से है परिचय
फकीर सिलीगुड़ी के पास भारत-बांग्लादेश सीमा के जरिए अवैध रूप से भारत में घुसा था और इस महिला के संपर्क में आया। महिला बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के अंदुलिया की रहने वाली है। सोमवार को पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले गई है। मुंबई में सैफ के बांद्रा स्थित उनके घर पर हमलावर ने 16 जनवरी को उन पर चाकू से छह बार वार किया था। सैफ को लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। उन्हें 21 जनवरी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Read More : CCTV से खुला पत्नी का खौफनाक राज, शौक पूरा नहीं कर पाया पति तो कर दिया ऐसा कांड, प्रेमी ने भी दिया साथ

सैफ की हालत में अब सुधार
डॉक्टरों ने कहा है कि चाकू का घाव अभिनेता की रीढ़ के पास था। उन्होंने यह भी कहा कि चाकू उनकी रीढ़ की हड्डी से सिर्फ 2 मिमी दूर था। डॉक्टरों ने ये भी कहा कि सैफ की हालत में अब सुधार हो रहा है। उन्हें एक सप्ताह तक आराम करने की सलाह दी गई है।

Read More : Kotkhai Custodial Death Case: IG समेत 8 पुलिसवालों को उम्रकैद.. इस मामले को लेकर कोर्ट ने सुनाई सजा, पूरा वाकया जान आप भी हो जाएंगे हैरान

16 जनवरी को हुआ था हमला
16 जनवरी को बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमला हुआ था। इसके तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जानकारी दी कि सैफ अली खान पर 6 बार चाकू से हमला किया गया। एक हमला उनके रीढ़ की हड्डी पर किया गया था।
उनकी रीढ़ की हड्डी में रिसाव को ठीक करने के लिए सर्जरी की गई और उनके हाथ और गर्दन पर प्लास्टिक सर्जरी की गई। 21 जनवरी को उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया था।


Related Articles