रायपुर । छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) की ओर से बुधवार को सिविल जज भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी – कर दिए गए हैं।
श्वेता दीवान ने टाप किया है। टाप-10 में सात महिला अभ्यर्थी चयनित हुई है। महिमा शर्मा, निखिल साहू, प्रियादर्शन गोस्वामी, आयुषी शुक्ला, भामिनी मराठी, नंदिनी पटेल, आरती ध्रुव, ने अदिति शर्मा, द्वयु सिंह सेंगर क्रमशःटाप-10 में चयनित हुए हैं।
49 पदों के लिए भर्ती निकली थी। साक्षात्कार के लिए 151 अभ्यर्थियों का चयन किया गया था। दो दिसंबर से साक्षात्कार चल रहे हैं। एक अभ्यर्थी साक्षात्कार में अनुपस्थित रहा। श्वेता दीवान ने बताया कि उन्हें दूसरे प्रयास में सफलता मिली है. पिता सतीश कुमार तिवारी और मा करुणा तिवारी गृहणी है। पति सुयश धर दीवान वन विभाग में एसडीओ है और वर्तमान पंडरिया में पदस्थ है।
