देह व्यापार के धंधे की मास्टरमाइंड रेशमा खान गिरफ्तार, हुक्का बार में आने वाली लड़कियों को बनाती थी शिकार

देह व्यापार के धंधे की मास्टरमाइंड रेशमा खान गिरफ्तार, हुक्का बार में आने वाली लड़कियों को बनाती थी शिकार

गोरखपुर। भोलेपन का सौदा, भरोसे के साथ धोखा और मासूम जिंदगियों की मंडी… पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया था, जो लड़कियों को बहला-फुसलाकर देह व्यापार में धकेलता था।इस घिनौने खेल की मास्टरमाइंड रेशमा खान को रामगढ़ताल थाना पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। रेशमा ने पुलिस को चकमा देने के लिए अपना नाम तक बदल लिया था, लेकिन आखिरकार कानून के शिकंजे में फंस ही गई।

इसके अलावा हुक्का बार में काम करने वाली युवती व एक युवक भी पकड़े गए हैं जो गिरोह से जुड़े थे। तीनों को दोपहर बाद न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया।

पुलिस जांच में खुली खेल की परतें

रामगढ़ताल पुलिस जांच में सामने आया कि रेशमा खान शाहपुर के गीता वाटिका स्थित ‘जेनिस बॉटल रेस्टोरेंट’ के हुक्का बार में सक्रिय थी। वह वहां आने वाली लड़कियों पर नजर रखती, उनकी परेशानियों और कमजोरियों को समझती और फिर उन्हें जाल में फंसाने के लिए दोस्ती करती।


Related Articles