RCB vs SRH HIGHLIGHTS : डिफेंडिंग IPL चैंपियन RCB की जीत से शुरुआत, हैदराबाद को 6 विकेट से हराया, कोहली-पडिक्कल की फिफ्टी

RCB vs SRH HIGHLIGHTS : डिफेंडिंग IPL चैंपियन RCB की जीत से शुरुआत, हैदराबाद को 6 विकेट से हराया, कोहली-पडिक्कल की फिफ्टी

डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL के 19वें सीजन की शुरुआत जीत के साथ की। टीम ने शनिवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी SRH ने 201 रन बनाए। RCB ने 15.4 ओवर में ही टारगेट हासिल कर लिया।

विराट कोहली ने 69, देवदत्त पडिक्कल ने 61 और रजत पाटीदार ने 31 रन बनाए। गेंदबाजी में जैकब डफी और रोमारियो शेफर्ड ने 3-3 विकेट लिए। SRH से कप्तान ईशान किशन ने 80, अनिकेत वर्मा ने 43 और हेनरिक क्लासन ने 31 रन बनाए। हर्ष दुबे और जयदेव उनादकट को 1-1 विकेट मिला। डेविड पेन ने 2 विकेट लिए।

रविवार को 19वें सीजन का दूसरा मैच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से शुरू होगा।

Read More : IPL 2026 Match in Raipur: रायपुर में होगा आईपीएल के 2 मैच, RO-KO को होंगे आमने-सामने, स्टेडियम में शाहरुख खान भी आ सकते हैं नजर


Related Articles