रैपिडो चालक ने मकान मालकिन से 2 लाख ठगे, शेयर मार्केट में पैसा डबल करने का झांसा देकर फरार हुआ, रायपुर से हुआ आरोपी गिरफ्तार

रैपिडो चालक ने मकान मालकिन से 2 लाख ठगे, शेयर मार्केट में पैसा डबल करने का झांसा देकर फरार हुआ, रायपुर से हुआ आरोपी गिरफ्तार

Raipur Rapido Driver Fraud Case बिलासपुर में एक रैपिडो चालक द्वारा अपनी मकान मालकिन से शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर 2 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। आरोपी किराए के मकान से फरार हो गया था और लगातार लोकेशन बदलते रहने के कारण पुलिस को उसे पकड़ने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

जानकारी के अनुसार तारबाहर निवासी अंजना फ्रासिंस ने रायपुर के शिवानंद नगर निवासी गोविंद कुमार (32) को अपना मकान किराए पर दिया था। गोविंद पेशे से रैपिडो चालक है। उसने अंजना को शेयर मार्केट में निवेश पर दोगुना मुनाफा दिलाने का भरोसा दिलाया और उनसे चार किस्तों में कुल 2 लाख रुपये ले लिए।

पैसे लेने के बाद आरोपी रातों-रात मकान छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर तारबाहर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी रायपुर में मौजूद है, जिसके बाद टीम वहां भेजी गई और गोविंद कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।


Related Articles