Rajim Kumbh Mela 2025 : आज से शुरु होगा राजिम कुंभ कल्प मेला, राज्यपाल रमेन डेका करेंगे पवित्र आयोजन का शुभारंभ

Rajim Kumbh Mela 2025 : आज से शुरु होगा राजिम कुंभ कल्प मेला, राज्यपाल रमेन डेका करेंगे पवित्र आयोजन का शुभारंभ

रायपुर : Rajim Kumbh Kalp Mela 2025 : छत्तीसगढ़ के प्रयागराज के रूप में प्रसिद्ध राजिम में इस वर्ष का राजिम कुंभ कल्प 2025 भव्य तैयारियों के साथ प्रारंभ हो चुका है। 12 फरवरी माघ पूर्णिमा से 26 फरवरी महाशिवरात्रि तक चलने वाले इस पावन आयोजन का शुभारंभ आज राज्यपाल रमेन डेका द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर देशभर से प्रतिष्ठित संत-महापुरुषों की उपस्थिति इस महाकुंभ को दिव्यता प्रदान करेगी।

राजिम कुंभ की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्ता
Rajim Kumbh Kalp Mela 2025 :
राजिम कुंभ कल्प ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक एवं धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में अपनी पहचान बनाई है। यह आयोजन न केवल श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा का स्रोत है, बल्कि सांस्कृतिक समृद्धि और सामाजिक एकता का संदेश भी प्रसारित करता है। इस वर्ष के कुंभ में विशेष रूप से भव्य संत समागम, सत्संग दरबार, भागवत कथा तथा राष्ट्रीय एवं आंचलिक कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रमुख आकर्षण होंगी।

महत्वपूर्ण पर्व एवं शाही स्नान
इस वर्ष कुंभ कल्प के दौरान निम्नलिखित प्रमुख तिथियों पर विशेष पर्व स्नान आयोजित होंगे

12 फरवरी (माघ पूर्णिमा) – शुभारंभ एवं पुण्य स्नान
21 फरवरी (जानकी जयंती) – विशेष पूजन एवं संत समागम
26 फरवरी (महाशिवरात्रि) – समापन समारोह एवं भव्य शाही स्नान

हजारों श्रद्धालु इन पावन तिथियों पर महानदी में पुण्य स्नान कर भगवान श्री राजीव लोचन, श्री कुलेश्वर महादेव, दानदानेश्वर, बाबा गरीबनाथ तथा लोमष ऋषि आश्रम के दर्शन कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करेंगे। 21 से 26 फरवरी तक विराट संत समागम का आयोजन भी होगा, जिसमें देशभर से प्रख्यात संत महापुरुष प्रवचन देंगे।


Related Articles