रायपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धारदार चाकू लेकर दहशत फैलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार भी जब्त

रायपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धारदार चाकू लेकर दहशत फैलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार भी जब्त

Raipur Police Action राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने धारदार चाकू लेकर लोगों को डराने-धमकाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक विधि के साथ संघर्षरत बालक भी शामिल है। दोनों के कब्जे से पुलिस ने एक-एक धारदार चाकू जब्त किया है और उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 6 मार्च 2026 को खम्हारडीह थाना पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि अवंति विहार स्थित श्याम पान पैलेस के पास एक बालक हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित कर रहा है और उन्हें डरा-धमका रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और विधि के साथ संघर्षरत बालक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक धारदार चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने उसके खिलाफ थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 67/26 के तहत धारा 25 और 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की है।

इसी तरह खम्हारडीह क्षेत्र के चण्डी नगर रेलवे लाइन के पास भी एक युवक हाथ में चाकू लेकर लोगों को डरा-धमका रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी गणेश ध्रुव पिता दीनकर ध्रुव उम्र 19 वर्ष निवासी देवारपारा, सुभाष नगर तेलीबांधा रायपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से भी एक धारदार चाकू बरामद किया गया है।

पुलिस ने आरोपी गणेश ध्रुव के खिलाफ थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 68/26 के तहत धारा 25 और 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Read More : सिमगा बस हादसे में बेमेतरा के एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, मेकाहारा पहुंचकर घायलों से मिले मंत्री टंक राम वर्मा


Related Articles