रायपुर ग्रामीण पुलिस की अपराधियों पर शिकंजा, विशेष अभियान चलाकर 18 आरोपियों को किया गिरफ्तार

रायपुर ग्रामीण पुलिस की अपराधियों पर शिकंजा, विशेष अभियान चलाकर 18 आरोपियों को किया गिरफ्तार

रायपुर। जिले में अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से रायपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा लगातार सघन अभियान चलाकर आपराधिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशानुसार जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सक्रिय गुंडा-बदमाशों, संदिग्ध व्यक्तियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान थाना विधानसभा क्षेत्र से 2, थाना माना से 2, थाना खरोरा से 1, थाना तिल्दा नेवरा से 5 तथा पुलिस चौकी सिलयारी क्षेत्र से 8 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इस तरह कुल 18 आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजा गया।

इसके अलावा थाना विधानसभा पुलिस ने आरोपी करन नौरंगे को अवैध चाकू रखने के मामले में धारा 25 और 27 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया। वहीं थाना खरोरा में दर्ज अपराध क्रमांक 124/26 के तहत धारा 296, 115(2), 351(2) और 118(1) बीएनएस के प्रकरण में आरोपी रूपेश उर्फ रूपु गेंडरे, पिता भूपेंद्र गेंडरे, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम भेजरीडीह वार्ड क्रमांक 9, थाना खरोरा जिला रायपुर को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया।

रायपुर ग्रामीण पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं और आगे भी असामाजिक तत्वों, गुंडा-बदमाशों तथा अपराध में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Read More : UPSC 2025 Result : यूपीएससी में 35वीं रैंक हासिल करने वाली वैभवी अग्रवाल का रायपुर पुलिस कमिश्नर ने किया सम्मान, कहा- युवाओं के लिए प्रेरणा


Related Articles