Raipur Road Accident : रायपुर में डीपीएस स्कूल के पास धान से भरा ट्रक कार पर पलटा, चार लोगों की दर्दनाक मौत

Raipur Road Accident : रायपुर में डीपीएस स्कूल के पास धान से भरा ट्रक कार पर पलटा, चार लोगों की दर्दनाक मौत

Raipur Road Accident राजधानी रायपुर में रविवार को एक बड़ा एक्सीडेंट हुआ है। यहां धान से लदा हुआ ट्रक एक कार पर पलट गया। हादसे में चार लोगों की मौत की हो गई। वहीं कई और लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा विधानसभा थाना क्षेत्र में डीपीएस स्कूल के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि ट्रक और कार दोनों बलौदाबाजार की ओर जा रहे थे। इसी बीच ट्रक का पट्टा (हुक/लॉकिंग सिस्टम) अचानक टूट गया, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर बगल से गुजर रही कार पर पलट गया। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।

Read More : महिला खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम का भूमिपूजन, सांसद विजय बघेल ने दी 5 लाख की राशि


Related Articles