Raipur Accident News : लापरवाह वाहन चालकों की वजह से छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। रसूखदार वाहन चालकों के हौसलें इतने बुलंद हैं कि ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं और आम लोगों तक की जान ले ले रहे हैं। ऐसा ही एक मामला राजधानी रायपुर से सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार बोलेरो ने एक छात्र की जान ले ली। छात्र परीक्षा देकर लौट रहा था, इसी दौरान अज्ञात बोलेरो वाहन ने उसे टक्कर मार दी। छात्र के चाचा की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और वाहन की पतासाजी में जुट गई है।
Read More : आज पेश होगा देश का आम बजट, हो सकते हैं ये बड़े ऐलान
मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला राजधानी के महादेव घाट रायपुरा इलाके का है। मूलतः दुर्ग जिले के पाटन इलाके के करगा के रहने वाला आर्यन्स आडिल एकेएस स्मार्ट सिटी अमलेश्वर में रहकर 12वीं के बाद होने वाले प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। 29 जनवरी को वह अपने एक्टिवा से जेई का परीक्षा देने रायपुर गया था। परीक्षा खत्म होने के बाद वह वापस लौट रहा था। दोपहर करीबन 12.20 बजे महोदव घाट अमलेश्वर के लक्ष्मी मोटर्स के पास उसे एक तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। उनके निधन से उनके परिवार और गांव में शोक की लहर है। आज आर्यन्स अंतिम संस्कार उसके गृहग्राम में किया जाएगा।

छात्र की मौत दुखद, CCTV में कैद हुई घटना, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई कहानी,
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो आर्यन्स आडिल की कोई गलती नहीं है। वह अपने साइड की गाड़ी चला रहा था। बोलेरो वाहन की रफ्तार काफी तेज थी और नियंत्रण खो बैठा और आर्यन्स को टक्कर मार दी। छात्र की मौत दुखद है। दोषी वाहन चालक को जरूर सजा मिलनी चाहिए। इधर, हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ-साफ दिख रहा है कि आर्यन्स आडिल अपने साइड गाड़ी चला रहा था, तभी एक तेज रफ्तार बोलेरो उसे आकर टक्कर मार दी।
Read More : लाखों किसानों को मिल सकती है सौगात, पीएम किसान सम्मान निधि में हो सकती है बढ़ोतरी
चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था
बता दें कि राजधानी रायपुर की ट्रैफिक व्यवस्था इन दिनों चरमराई हुई है। चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती नहीं होने की वजह से वाहन लगातार तेज गति से चल रहे हैं। इन वाहन चालकों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। यही वजह है कि लापरवाह वाहन चालकों के हौंसले बुलंद हैं। वहीं दूसरी ओर वाहन चालक अपने रसूख का फायदा उठा रहे हैं। कार्रवाई भी होती है तो साठगांठ से जल्दी से बच निकलते हैं। ऐसे में पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठता है।