रायपुर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाया विशेष अभियान, दो आरोपी गिरफ्तार, लाखों की शराब की जब्त

रायपुर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाया विशेष अभियान, दो आरोपी गिरफ्तार, लाखों की शराब की जब्त

रायपुर। पुलिस आयुक्त रायपुर नगरीय संजीव शुक्ला के दिशा-निर्देश में न्यू राजेन्द्र नगर थाना पुलिस ने 02 फरवरी 2026 को अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया। मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर रेड कार्यवाही की गई और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पहले मामले में मेडिशाईन अस्पताल के पीछे आरोपी दीपक कार्वा (28) को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 34 पौवा देशी मसाला मदिरा (कुल 6.120 लीटर) जप्त की गई, जिसकी कीमत 3,400 रुपये बताई गई और बिक्री रकम 350 रुपये थी। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 50/2026 पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

दूसरे मामले में अमलीडीह शंकरा अस्पताल के पास आरोपी अभि तांडी (54) को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 12 पौवा देशी मसाला मदिरा (कुल 2.160 लीटर) जप्त की गई, जिसकी कीमत 1,200 रुपये थी और बिक्री रकम 150 रुपये दर्ज की गई। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 51/2026 पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

पुलिस ने बताया कि इस अभियान के तहत अवैध शराब की बिक्री और कारोबार को रोकने के लिए लगातार रेड और निगरानी जारी रहेगी।

Read More : रायगढ़ के सरकारी स्कूल में निकला रसल वाइपर, सांप को देख डर से सहम गए बच्चे, सर्परक्षक टीम ने किया रेस्क्यू


Related Articles