रायपुर पुलिस कमिश्नरेट का पता बदला, कमिश्नर संजीव शुक्ला नए ऑफिस से संभालेंगे राजधानी की सुरक्षा

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट का पता बदला, कमिश्नर संजीव शुक्ला नए ऑफिस से संभालेंगे राजधानी की सुरक्षा

Raipur Police Commissionerate New Office रायपुर। राजधानी में नए पुलिस कमिश्नर कार्यालय का शुभारंभ बुधवार को किया गया। डॉ. संजीव शुक्ला ने सिविल लाइन सी-3 स्थित नए कमिश्नरेट कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। अब से पुलिस कमिश्नर कार्यालय के सभी प्रशासनिक और विभागीय कार्य इसी नए परिसर से संचालित किए जाएंगे।

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस अमित कामले, डीसीपी नॉर्थ मयंक गुर्जर, डीसीपी सेंट्रल उमेश गुप्ता, डीसीपी वेस्ट संदीप पटेल, डीसीपी क्राइम स्मृतिक राजनाला और डीसीपी ट्रैफिक विकास कुमार सहित अन्य राजपत्रित अधिकारी और कार्यालयीन स्टाफ मौजूद रहे।

नए भवन से कमिश्नरेट के समस्त कार्यों का संचालन शुरू होने के साथ ही प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुव्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Read More : Raipur News: 14 लाख के गांजे के साथ इंटरस्टेट तस्कर गिरफ्तार, बैग में गांजा लेकर बेचने के फिराक में था


Related Articles