Raipur News : घर से बिना बताए निकलीं दो नाबालिग लड़की, 2 घंटे के भीतर पुलिस ने दोनों को सकुशल बरामद किया

Raipur News : घर से बिना बताए निकलीं दो नाबालिग लड़की, 2 घंटे के भीतर पुलिस ने दोनों को सकुशल बरामद किया

रायपुर। थाना डीडी नगर क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के अपनी सहेली के साथ बिना बताए घर से चले जाने की सूचना पर पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए तत्काल कार्रवाई की। परिजनों की शिकायत मिलते ही अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस टीम को सक्रिय किया गया।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डीडी नगर थाना पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के साथ-साथ रेलवे विभाग की मदद ली। त्वरित समन्वय और सतर्कता के चलते पुलिस ने महज दो घंटे के भीतर दोनों नाबालिग बालिकाओं को सकुशल बरामद कर लिया।

पुलिस द्वारा बालिकाओं को सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। इस त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस की तत्परता की सराहना की।

Read More : CG News : अवैध रेत खनन रोकने गए नायब तहसीलदार को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार


Related Articles