Raipur News : मेडिकल-डेंटल पीजी छात्रों को सरकार का बड़ा तोहफा, तीनों वर्षों के लिए छात्रवृत्ति की नई दरें तय

Raipur News : मेडिकल-डेंटल पीजी छात्रों को सरकार का बड़ा तोहफा, तीनों वर्षों के लिए छात्रवृत्ति की नई दरें तय

Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। मेडिकल और डेंटल पीजी छात्रों की छात्रवृत्ति को लेकर लंबे समय से चली आ रही मांग पर छत्तीसगढ़ शासन ने निर्णय लेते हुए छात्रवृत्ति की नई दरें निर्धारित कर दी हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने शासकीय चिकित्सा एवं दंत महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में अध्ययनरत चिकित्सकों की छात्रवृत्ति में वृद्धि की है। नई दरें 1 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होंगी।

चिकित्सा शिक्षा विभाग ने चिकित्सा शिक्षा से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर यह निर्णय लिया है। इस संबंध में विभाग की ओर से 26 सितंबर को आयुक्त, संचालनालय चिकित्सा शिक्षा को पत्र जारी किया गया है। नई व्यवस्था के तहत पीजी मेडिकल और पीजी डेंटल छात्रों को समान वर्ष के लिए समान छात्रवृत्ति मिलेगी।

पीजी मेडिकल के प्रथम वर्ष के छात्रों की छात्रवृत्ति 67,500 रुपए से बढ़ाकर 85,050 रुपए प्रतिमाह कर दी गई है। द्वितीय वर्ष के छात्रों को अब 71,450 रुपए के स्थान पर 90,027 रुपए और तृतीय वर्ष के छात्रों को 74,600 रुपए के स्थान पर 93,996 रुपए प्रतिमाह छात्रवृत्ति मिलेगी।

इसी तरह पीजी डेंटल के प्रथम वर्ष के छात्रों की छात्रवृत्ति 53,500 रुपए से बढ़ाकर 85,050 रुपए प्रतिमाह की गई है। द्वितीय वर्ष के छात्रों को 56,700 रुपए के स्थान पर 90,027 रुपए और तृतीय वर्ष के छात्रों को 59,200 रुपए के स्थान पर 93,996 रुपए प्रतिमाह छात्रवृत्ति देने का प्रावधान किया गया है। इस बदलाव के बाद पीजी डेंटल छात्रों की छात्रवृत्ति भी पीजी मेडिकल छात्रों के बराबर हो जाएगी। नई दरें 1 अक्टूबर 2026 से लागू होने के बाद संबंधित छात्रों को इसका लाभ मिलेगा।


Related Articles