Raipur News : कृषि महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए स्पॉट और कन्वर्शन काउंसलिंग भी होगी, जानें पूरी तारीख

Raipur News : कृषि महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए स्पॉट और कन्वर्शन काउंसलिंग भी होगी, जानें पूरी तारीख

Chhattisgarh Raipur News : रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित शासकीय और निजी महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के बीएससी कृषि (ऑनर्स) स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रवेश प्रक्रिया नवीन शिक्षा नीति 2020 के तहत आयोजित की जा रही है।

प्रथम चरण की काउंसलिंग 5 से 14 अगस्त 2026 तक हुई। असफल फीस ट्रांजेक्शन वाले अभ्यर्थियों के लिए 16 अगस्त को दोबारा फीस जमा करने की प्रक्रिया रखी गई है। 18 अगस्त को पीएटी परीक्षा की प्रावीण्य सूची के आधार पर ऑनलाइन पंजीयन करने वाले अभ्यर्थियों को प्रोविजनल सीट एवं महाविद्यालय का आवंटन किया जाएगा।

आवंटित सीट के लिए 20 से 22 अगस्त तक कृषि महाविद्यालय रायपुर में सुबह 8 बजे से शाम 5:30 बजे तक दस्तावेजों का परीक्षण होगा। अभ्यर्थियों को अपनी प्रोविजनल सीट सुरक्षित करने के लिए 20 से 23 अगस्त तक ऑनलाइन फीस जमा करनी होगी।

जिन अभ्यर्थियों को सीट आवंटित नहीं हुई है या जो आगे की काउंसलिंग में भाग लेना चाहते हैं, वे स्पॉट एवं कन्वर्शन काउंसलिंग के लिए 20 से 24 अगस्त 2026 की रात 11:30 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। सीट सुरक्षित करने के बाद आगे की प्रक्रिया में शामिल नहीं होना चाहते अभ्यर्थियों को भी इसी अवधि में सीट निरस्त करनी होगी।

आवंटित और रिक्त सीटों की जानकारी 25 अगस्त 2026 को उपलब्ध कराई जाएगी। इसी दिन स्पॉट एवं कन्वर्शन काउंसलिंग के लिए पंजीकृत अभ्यर्थियों की सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।

स्पॉट काउंसलिंग के लिए प्रोविजनल सीट और महाविद्यालय का आवंटन 31 अगस्त से 1 सितंबर 2026 के बीच होगा। दस्तावेज परीक्षण और ऑनलाइन फीस जमा करने के लिए अभ्यर्थियों को इन दोनों तारीखों में कृषि महाविद्यालय रायपुर में उपस्थित होना होगा।

वहीं कन्वर्शन काउंसलिंग के लिए प्रोविजनल सीट एवं महाविद्यालय आवंटन, दस्तावेज परीक्षण और फीस जमा करने की प्रक्रिया 2 सितंबर 2026 को कृषि महाविद्यालय रायपुर में होगी। अभ्यर्थी काउंसलिंग से संबंधित दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर देख सकते हैं।


Related Articles