Raipur News : रायपुर के देवनगरी में उत्साह से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व, बच्चों ने फोड़ी दही मटकी

Raipur News : रायपुर के देवनगरी में उत्साह से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व, बच्चों ने फोड़ी दही मटकी

रायपुरः राजधानी में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई और रात 12 बजे भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव पर आरती और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया. महादेव घाट इलाके में स्थित देवनगरी कॉलोनी में भी कृष्ण जन्माष्टमी पर खासा उत्साह देखा गया। कॉलोनी के छोटे-छोटे बच्चे भगवान कृष्ण, बलराम के साथ-साथ राधा के रुप में नजर आए। यहां मटकी फोड़ का आयोजन किया गया। कृष्ण के रूप में सजे कृष्णा तिवारी ने मटकी फोड़ा। वहीं प्रबल चंद्राकर बलराम के रूम में उनका साथ दिया।

बता दें कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर भक्तों में खासा उत्साह रहा। शहर से लेकर गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम रही। श्री बांके बिहारी मंदिर सहित अन्य श्रीकृष्ण मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। सुबह से ही मंदिरों में भजन-कीर्तन शुरू हो गया। श्री बांके बिहारी का अभिषेक पूजन किया गया। मंदिर में महिला मंडली ने भजन-कीर्तन प्रस्तुति दी। यहां 56 भोग लगाया गया। रात 12 बजते ही मृदंग-भेरी और शंखनाद के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बाल कृष्ण को झूला-झूलाकर लोरियां सुनाई गई।


Related Articles