Raipur News : अक्टूबर से दिसंबर तक स्कूलों में छुट्टियां, जानिए दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें

Raipur News : अक्टूबर से दिसंबर तक स्कूलों में छुट्टियां, जानिए दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें

Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूलों में दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार तीनों अवकाश को मिलाकर स्कूलों में कुल 15 दिनों की छुट्टियां रहेंगी। दशहरा और दीपावली के साथ साल के अंत में शीतकालीन अवकाश भी निर्धारित किया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक दशहरा अवकाश 17 अक्टूबर 2026 से 21 अक्टूबर 2026 तक रहेगा। इस दौरान स्कूल पांच दिनों के लिए बंद रहेंगे। इसके बाद दीपावली के अवसर पर 6 नवंबर 2026 से 10 नवंबर 2026 तक पांच दिनों का अवकाश निर्धारित किया गया है।

वहीं, वर्ष के अंत में शीतकालीन अवकाश 24 दिसंबर 2026 से 28 दिसंबर 2026 तक रहेगा। यह अवकाश भी पांच दिनों का होगा। इस तरह दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश को मिलाकर विद्यार्थियों और शिक्षकों को कुल 15 दिनों की छुट्टी मिलेगी। स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।


Related Articles