CG Raipur News: रायपुर में आफत की बारिश! उफान पर खारून नदी, महादेव घाट पुल के ऊपर से बह रहा पानी

CG Raipur News: रायपुर में आफत की बारिश! उफान पर खारून नदी, महादेव घाट पुल के ऊपर से बह रहा पानी

CG Raipur News: रायपुर। राजधानी रायपुर में लगातार हो रही बारिश के चलते खारून नदी उफान पर आ गई है। महादेव घाट के पास नदी का पानी पुल के ऊपर तक पहुंच गया है और करीब 1 से 2 फीट ऊपर से पानी बह रहा है। मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौजूद है। सुरक्षा को देखते हुए लोगों को पुल से दूर किया गया है। पुल से आवागमन भी प्रभावित हुआ है।

कई इलाकों में बारिश का कहर

लगातार बारिश के चलते रायपुर के कई इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने की स्थिति सामने आ रही है। खारून नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर है और लोगों से नदी व पुल के आसपास नहीं जाने की अपील की जा रही है।


Related Articles