Raipur News : अग्रसेन धाम के पास ट्रक पकड़कर पुलिस ने नाकाम की गांजा तस्करी की बड़ी कोशिश

Raipur News : अग्रसेन धाम के पास ट्रक पकड़कर पुलिस ने नाकाम की गांजा तस्करी की बड़ी कोशिश

Chhattisgarh Raipur News : रायपुर। राजधानी रायपुर में सूखे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। तेलीबांधा थाना पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की संयुक्त कार्रवाई में एक ट्रक से 191 किलो गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 19 लाख 10 हजार रुपये बताई जा रही है। मामले में पश्चिम बंगाल के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ट्रक के जरिए गांजे की खेप रायपुर से होकर गुजर रही है। सूचना के आधार पर टीम ने अग्रसेन धाम के पास सर्विस रोड पर घेराबंदी कर अशोक लीलैंड ट्रक को रोका। तलाशी के दौरान ट्रक से 191 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजे के साथ ट्रक को भी जब्त कर लिया।

कार्रवाई के दौरान पश्चिम बंगाल निवासी मोहम्मद लाल और मोहम्मद रूस्तम को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किसे सप्लाई किया जाना था।

रायपुर पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और पूरे नेटवर्क का खुलासा करने के लिए जांच तेज कर दी गई है।


Related Articles