Raipur News: चाइनीज मांझे से घायल नेहा-संकल्प को बड़ी राहत, ‘जिंदगी मुस्कुरायेगी योजना’ से होगी मुफ्त प्लास्टिक सर्जरी

Raipur News: चाइनीज मांझे से घायल नेहा-संकल्प को बड़ी राहत, ‘जिंदगी मुस्कुरायेगी योजना’ से होगी मुफ्त प्लास्टिक सर्जरी

Raipur Chinese Manja Injury रायपुर। 12 जनवरी को चाइनीज मांझे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हुए नेहा यादव और संकल्प द्विवेदी को राहत मिलने का रास्ता साफ हो गया है। घटना के बाद दोनों घायलों ने रायपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी से संपर्क कर उपचार में सहायता और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर दोनों घायलों की प्लास्टिक सर्जरी कराए जाने का अनुरोध किया था। इस पर मुख्यमंत्री कार्यालय से पत्र जारी कर रायपुर कलेक्टर को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

उक्त पत्र के साथ नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने रायपुर कलेक्टर एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान घायल नेहा यादव और संकल्प द्विवेदी भी उपस्थित रहे। बैठक में कलेक्टर और मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि “जिंदगी मुस्कुरायेगी योजना” के अंतर्गत दोनों घायलों की प्लास्टिक सर्जरी का पूरा खर्च वहन किया जाएगा।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि उपचार की लागत का आधा हिस्सा रायपुर जिला कलेक्टर कार्यालय और आधा हिस्सा जिला स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा वहन किया जाएगा। इस निर्णय से दोनों घायलों के समुचित इलाज का रास्ता खुल गया है और उन्हें जल्द आवश्यक प्लास्टिक सर्जरी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

Read More : छत्तीसगढ़ राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी को, 33 जिलों में बनाए गए परीक्षा केंद्र, यहां से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र


Related Articles