Raipur News : तेलीबांधा में विदेशी मुद्रा के नाम पर ठगी का खुलासा, आरोपी प्रोसेनजित चक्रवर्ती गिरफ्तार, नगदी और महंगे आईफोन किए जब्त

Raipur News : तेलीबांधा में विदेशी मुद्रा के नाम पर ठगी का खुलासा, आरोपी प्रोसेनजित चक्रवर्ती गिरफ्तार, नगदी और महंगे आईफोन किए जब्त

Raipur Fraud News रायपुर। पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (मध्य जोन) उमेश प्रसाद गुप्ता के निर्देशन में थाना तेलीबांधा पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने पश्चिम बंगाल के हावड़ा निवासी आरोपी प्रोसेनजित चक्रवर्ती को विदेशी मुद्रा के नाम पर ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोपी ने तेलीबांधा क्षेत्र के एक टूर एंड ट्रैवल्स व्यवसायी को अपने जाल में फंसाकर 18,000 अमेरिकी डॉलर और 2,000 ब्रिटिश पाउंड (करीब 19,47,400 रुपये) की ठगी की थी।

प्रार्थी हरदीप सिंह होरा, जो ट्रैवल प्लानर के नाम से टूर एंड ट्रैवल्स व्यवसाय संचालित करते हैं, ने बताया कि आरोपी ने अमेरिका और लंदन में होटल बुकिंग कराने का झांसा देकर बैंक खाता विवरण मांगकर प्रार्थी को 02 मार्च 2026 को करेंसी टॉवर, तेलीबांधा बुलाया। वहां आरोपी के सहयोगी रक्षित अग्रवाल ने नोट गिनने का बहाना बनाकर प्रार्थी को भ्रमित किया, जिसके बाद आरोपी प्रोसेनजित चक्रवर्ती रकम और आईफोन लेकर फरार हो गया।

घटना की रिपोर्ट के आधार पर थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 103/2026 धारा 318(4), 3(5) बी.एन.एस. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में आरोपी की शीघ्र पतासाजी कर उसे हावड़ा से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से नगदी रकम 4,50,000 रुपये और घटना से संबंधित एक आईफोन जुमला जिसकी कीमत 5,50,000 रुपये है, जप्त किया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रोसेनजित चक्रवर्ती पूर्व में भी मुंबई के थाना बांद्रा से ठगी के मामले में अभियोजित किया जा चुका है। प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए सभी संभव प्रयास जारी हैं। गिरफ्तार आरोपी प्रोसेनजित चक्रवर्ती, पिता प्रणव चक्रवर्ती, 38 वर्ष, निवासी 18 ओला बीबीतला लेन, थाना चटर्जी हाट, सिबपुर, जिला हावड़ा, पिन 711104 है।

Read More : मंदिर हसौद नगर पालिका में ग्रामीणों ने मुख्य गेट पर जड़ा ताला, वार्डों के समस्याओं के लगातार अनदेखी से नाराज, अधिकारियों पर की कार्रवाई की मांग


Related Articles