Raipur News: सुकमा रवाना होने से पहले सीएम साय ने दी राहत की बात, सर्वे के बाद फसल नुकसान की होगी भरपाई

Raipur News: सुकमा रवाना होने से पहले सीएम साय ने दी राहत की बात, सर्वे के बाद फसल नुकसान की होगी भरपाई

Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश और कई इलाकों में बनी बाढ़ की स्थिति के बीच फसल नुकसान का सामना कर रहे किसानों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राहत का भरोसा दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बारिश और बाढ़ से हुए फसल नुकसान का सर्वे कराया जाएगा और स्वयं भी नुकसान का आकलन किया जाएगा। आकलन के बाद प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।

सुकमा के लिए रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मीडिया से चर्चा में कहा कि बारिश के कारण कई जगहों पर बाढ़ की स्थिति बनी है। वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान फसल और मकानों को हुए नुकसान की जानकारी भी ली जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में जाकर स्थिति का जायजा लिया जाएगा। फसल नुकसान का सर्वे और आकलन किए जाने के बाद प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।

वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने आगामी सिंगापुर दौरे को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नई उद्योग नीति आने के बाद देश और विदेश में इन्वेस्टर मीट का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री 4, 5 और 6 अक्टूबर को सिंगापुर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान निवेश और उद्योग से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी।


Related Articles