Raipur News: IPL मैच के बाद कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, नेताओं से की मुलाकात

Raipur News: IPL मैच के बाद कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, नेताओं से की मुलाकात

Raipur News: रायपुर । नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को खेले गए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के रोमांचक मुकाबले के बाद BCCI उपाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला गुरुवार को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात कर संगठन और छत्तीसगढ़ से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

कांग्रेस नेताओं ने किया स्वागत

राजीव भवन पहुंचने पर कांग्रेस नेताओं ने राजीव शुक्ला का स्वागत किया। इस दौरान प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेंदू समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने उनसे मुलाकात की। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों के अलावा राज्य के राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

दिग्गज कांग्रेस नेताओं की रही मौजूदगी

राजीव शुक्ला से मुलाकात के लिए कांग्रेस के कई वरिष्ठ और दिग्गज नेता भी राजीव भवन पहुंचे। बैठक को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाएं तेज रहीं। हालांकि मुलाकात को औपचारिक बताया गया, लेकिन राज्य की राजनीति को लेकर हुई चर्चा को अहम माना जा रहा है।

रायपुर में RCB की शानदार जीत

बता दें कि बुधवार को रायपुर में खेले गए IPL मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराया। विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 105 रन की पारी खेली और टीम को जीत दिलाई। इस जीत के साथ RCB अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है।


Related Articles