Raipur News : विदेशी कंपनियों के जरिए अवैध धन खपाने का आरोप, ED की जांच में बड़े खुलासे की उम्मीद

Raipur News : विदेशी कंपनियों के जरिए अवैध धन खपाने का आरोप, ED की जांच में बड़े खुलासे की उम्मीद

Chhattisgarh Raipur News : महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप और स्काईएक्सचेंज से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए EbixCash के चेयरमैन विकास गर्ग को गिरफ्तार कर लिया है। रायपुर की विशेष PMLA अदालत ने उन्हें 24 जुलाई तक 10 दिनों की ED हिरासत में भेज दिया है। जांच एजेंसी को पूछताछ के दौरान अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क और वित्तीय लेनदेन से जुड़े कई अहम खुलासों की उम्मीद है।

ED के अनुसार, विकास गर्ग को 14 जुलाई 2026 को नई दिल्ली में धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद ट्रांजिट रिमांड पर रायपुर लाकर विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उन्हें 10 दिन की कस्टडी में भेजने का आदेश दिया।

जांच एजेंसी का दावा है कि महादेव ऑनलाइन बुक और स्काईएक्सचेंज जैसे अवैध सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म हर महीने करीब 450 करोड़ रुपये की अवैध कमाई कर रहे थे। यह रकम शेल कंपनियों, फर्जी निवेश, विदेशी कंपनियों और QIP, FPI, FDI तथा FCCB जैसे माध्यमों से वैध दिखाने की कोशिश की गई। जांच में दुबई, मॉरीशस, यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका तक फैले वित्तीय नेटवर्क का भी खुलासा हुआ है।

ED ने बताया कि जांच के दौरान विकास गर्ग और उनसे जुड़ी कंपनियों की करीब 940.77 करोड़ रुपये की संपत्तियां पहले ही कुर्क की जा चुकी हैं। वहीं, इस पूरे मामले में अब तक लगभग 4,000 करोड़ रुपये की चल-अचल और विदेशी संपत्तियां अटैच, जब्त या फ्रीज की जा चुकी हैं। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में कई अन्य अहम खुलासे हो सकते हैं।


Related Articles