Raipur Latest News: बिना सूचना सफाई कार्य बंद करना ठेकेदार को पड़ा भारी, जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर रद्द हो सकता है ठेका

Raipur Latest News: बिना सूचना सफाई कार्य बंद करना ठेकेदार को पड़ा भारी, जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर रद्द हो सकता है ठेका

Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। राजधानी के बीएसयूपी खालबाड़ा में लगातार चार दिनों तक सफाई कार्य बंद रखने पर नगर पालिक निगम प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। जोन क्रमांक 9 के जोन कमिश्नर हितेंद्र यादव ने वार्ड क्रमांक 8 में सफाई कार्य बंद रखने के मामले में अनुबंधित ठेकेदार मेसर्स नवाज इंटरप्राइजेस को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही ठेकेदार पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। निगम ने स्पष्ट किया है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नियमानुसार ठेका निरस्त किया जा सकता है।

जानकारी के अनुसार, बीएसयूपी खालबाड़ा में ठेकेदार द्वारा 20 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2026 तक लगातार चार दिनों तक सफाई संबंधी कार्य बंद रखा गया। बिना पूर्व सूचना और अनुमति के काम बंद होने से क्षेत्र की सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई। मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम के जोन क्रमांक 9 के स्वास्थ्य विभाग ने ठेकेदार से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।

ठेकेदार को जोन कमिश्नर के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही तत्काल सफाई कार्य शुरू करने और अगले 24 घंटे के भीतर व्यवस्था में सुधार लाने को कहा गया है।

नगर निगम प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि ठेकेदार का जवाब संतोषजनक नहीं पाया जाता या सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं होता है, तो अनुबंध के नियमों के अनुसार ठेका निरस्त करने की कार्रवाई की जा सकती है। निगम ने जनहित और स्वच्छता व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।


Related Articles