Raipur Ganja Seizure News रायपुर। राजधानी के कबीर नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 28.621 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 14.41 लाख रुपए आंकी गई है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि सीतानगर गोगांव रोड स्थित अविनाश आशियाना के पीछे भाठा के पास एक युवक ट्रॉली बैग में गांजा लेकर बिक्री की तैयारी में है। सूचना के आधार पर Anti Crime and Cyber Unit, Anti Narcotics Task Force (एएनटीएफ) और कबीर नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर घेराबंदी कर संदेही युवक को पकड़ा।
तलाशी के दौरान उसके ट्रॉली बैग से 28.621 किलो गांजा और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अविनाश अग्रहरी, निवासी रायबरेली बताया। उसके खिलाफ कबीर नगर थाना में अपराध क्रमांक 60/26 के तहत NDPS Act की धारा 20(C) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया और किसे सप्लाई किया जाना था। साथ ही फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगालकर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक 16 मामलों में 34 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनसे 185 किलो से अधिक गांजा, 2.05 लाख रुपए नकद, दो चारपहिया वाहन और नौ मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।
Read More : भिलाई में होली की रात मिली युवक की लाश, फ्लाईओवर से गिरने से मौत की आशंका, नहीं हो सकी शव की पहचान

