Raipur Child Theft News: रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र के पार्वती नगर में बच्चा चोरी के शक को लेकर बड़ा हंगामा हो गया। स्थानीय लोगों ने एक महिला पर बच्चा चुराने का आरोप लगाते हुए उसके साथ जमकर मारपीट कर दी। घटना स्थल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिला संदिग्ध हालत में कॉलोनी में घूम रही थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने उस पर बच्चा चोरी का शक जताया। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई और आक्रोशित लोगों ने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती
सूचना मिलते ही खम्हारडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने भीड़ से महिला को छुड़ाकर तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार, महिला की हालत फिलहाल स्थिर है और वह खतरे से बाहर बताई जा रही है।
बच्चा चोरी की अभी तक कोई पुष्टि नहीं- पुलिस
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बच्चा चोरी की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है कि महिला वास्तव में किसी आपराधिक गतिविधि में शामिल थी या नहीं। साथ ही, बिना सच्चाई जाने कानून हाथ में लेने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Read More : सगनी पुन्नी मेला से लौट रहे 2 युवकों पर चाकू से हमला, 13 हमलावर गिरफ्तार

