Raigarh Crime News : पुरानी-रंजिश में धारदार हथियार से युवक पर हमला, हाथ और सिर पर आई गंभीर चोट

Raigarh Crime News : पुरानी-रंजिश में धारदार हथियार से युवक पर हमला, हाथ और सिर पर आई गंभीर चोट

रायगढ़ जिले में दो लोगों ने मिलकर एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें युवक का हाथ और सिर पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद घायल युवक को लहुलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, होली के दिन किरोड़ीमल नगर का रहने वाला वासु महंत (18) अपने मोहल्ले में था। तभी वहां रहने वाले वीरू निषाद और सुभाष निषाद ने पुरानी रंजिश के कारण उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

हमले में वासु के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। वह लहुलुहान हालत में वहीं गिर पड़ा। घटना देख आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और बीच-बचाव किया।इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल वासु महंत को जिंदल अस्पताल लेकर गई, जहां उसका इलाज जारी है।

युवक के सिर पर धारदार हथियार से दो गंभीर चोटें आई हैं, जिन पर टांके लगाए गए हैं। वहीं हाथ की कलाई के पास का कुछ हिस्सा भी कट गया है। बताया जा रहा है कि हमला मुर्गा काटने वाले हथियार से किया गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वीरू निषाद और सुभाष निषाद फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

Read More : रतनपुर में बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला डेमोंस्ट्रेशन हाउसिंग प्रोजेक्ट, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू की पहल से मिली स्वीकृति


Related Articles