बिलासपुर में सीमा ब्रेवरेज पर छापा, एक्सपायरी डेट बिना 77 पेटी पानी जब्त, गलत लेबलिंग पर नोटिस जारी

बिलासपुर में सीमा ब्रेवरेज पर छापा, एक्सपायरी डेट बिना 77 पेटी पानी जब्त, गलत लेबलिंग पर नोटिस जारी

Bilaspur Seema Beverages Raid News बिलासपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने अशोक नगर स्थित सीमा ब्रेवरेज पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की है। जांच के दौरान पानी की बोतलों में गलत लेबलिंग और एक्सपायरी डेट का उल्लेख नहीं पाए जाने पर टीम ने 77 पेटियां जब्त कर लीं और फर्म को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

निरीक्षण के दौरान टीम ने मेलोडी आइसक्रीम का सैंपल भी जांच के लिए लिया है। अधिकारियों के अनुसार पानी की बोतलों पर आवश्यक जानकारी का अभाव पाया गया, जो उपभोक्ता सुरक्षा के नियमों का उल्लंघन है।

यह कार्रवाई नवरात्रि और गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए जनस्वास्थ्य की सुरक्षा के उद्देश्य से की जा रही है। इससे पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने सीपत स्थित गंगोत्री मिनरल वाटर प्लांट पर भी छापेमारी कर हजारों पानी की बोतलें और पाउच जब्त किए थे।

पूरी कार्रवाई अभिहित अधिकारी आर.आर. देवांगन के मार्गदर्शन में की गई, जिसमें वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी भी शामिल रहे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


Related Articles